शासी निकाय-ग्राम्य विकास अभिकरण की बैठक सम्पन्न

 जौनपुर।  परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण शासी निकाय-ग्राम्य विकास अभिकरण की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार सम्पन्न हुई। जिसमें अध्यक्ष जिला पंचायत/जिला ग्राम्य विकास अभिकरण राजबहादुर यादव को मुख्य विकास अधिकारी शीतला प्रसाद, सीएमओ डा0 रविन्द्र कुमार, पी0डी0 जगदीश त्रिपाठी, उपायुक्त मनरेगा संजय पाण्डेय, उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कमलेश कुमार सोनी ने अध्यक्ष को बुके देकर स्वागत किया। पी0डी0 ने बैठक का संचालन किया। जिसमें गत वर्ष 9 सितम्बर 2015 की कार्यवृत्ति का आख्या पढ़कर सुनाया, सदन ने पुष्टि किया। बैठक में जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि के रूप में लकी यादव, भागवत पाण्डेय, रमापति यादव, मनोज द्विवेदी, शीमला नन्दन यादव, अजय त्रिपाठी, सतीश सरोज, ब्लाक प्रमुख जलालपुर संदीप सिंह आदि ने सड़क, पानी, विद्युत, नलकूप, नहर आदि समस्याओं को बैठक में उठाया जिस पर अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने समस्याओं के निदान का निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी शीतला प्रसाद ने बताया कि सदन की गरिमा के अनुपालन तथा दिये गये निर्देशो का क्रियान्वायन एक माह के भीतर कराया जायेगा। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। डी0आर0डी0ए0 के प्रशासनिक मद में वर्ष 2016-17 में केन्द्राशं 20.90 लाख, राज्यांश 66.39 लाख रूपया तथा ब्याज 0.08 लाख कुल उपलब्धता रू0 87.74 लाख थी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन वर्ष 2016-17 में 334 समूह का गठन 124 रिवालिंग फण्ड, बैंक लिंकेज 48 को कराया गया है। प्रत्येक समूह को 15 हजार रू0 रिवालिंग फण्ड के रूप में खाते में अवमुक्त किया जाता है। वर्ष 2016-17 में 1125 लोहिया ग्रामीण आवास एवं 113 लोहिया आवास मा0 विधायक एवं जिलाधिकारी के निवर्तन पर इस प्रकार कुल 1238 आवास आवटित किया जाना है। डा0 राम मनोहर लोहिया सम्रग ग्राम विकास योजना के अन्तर्गत 1237 आवंटित आवासों को अनुमोदन किया गया। वर्ष 2016-17 में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में प्रति आवास 1.20 लाख रू0 9323 शासन स्तर से लक्ष्य प्राप्त हुए है जिनके आवंटन की कार्यवाही की जा रही है। वर्ष 2015-16 में 8784 इन्दिरा आवास का निर्माण कराया गया है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना वर्ष 2016-17 में माह सितम्बर तक 7609.48 लाख रू0 उपलब्ध रहा जिसके सापेक्ष 7921.93 लाख रूपये व्यय करते हुए 26.53 लाख मानव दिवस सृजित करते हुए लाभान्वित किया गया है तथा 216 परिवारों को 100 दिनों का रोजगार मैहया कराया गया है। इस अवसर पर अधि0अभि0 सिचाई एस0के0सिंह, नलकूप चन्द्रशेखर आजाद, विद्युत बी0के0गुप्ता, लघुसिचाई उमाकान्त तिवारी, मत्स्य अधिकारी एस0के0मिश्र सहित अन्य अधिकारी एवं नामित सदस्यगण उपस्थित रहे।  

Related

news 982600166702111684

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item