निर्जला व्रत रख महिलाओ ने की शंकर-पार्वती का पूजन
https://www.shirazehind.com/2016/09/blog-post_12.html
जौनपुर। हरितालिका तीज के अवसर पर महिलाओ ने पति की दीर्धायु तथा सुख शान्ति के लिए रविवार को निर्जला व्रत रखा और विधि विधान से भगवान शंकर और मां पार्वती की पूजा आराधना की। इस पर्व को देखते हुए फलो की कीमत अपेक्षाकृत मंहगे बिक रहे थे। पूजन सामग्री तथा अन्य सामान खरीदने के लिए कल शाम से ही दुकानो पर रौनक देखी गयी। सबसे अधिक भीड़ सौन्दर्य प्रसाधन की दुकानो पर थी। शहर में सड़को के किनारे महिलायें अपने हाथ में मेंहदी लगवा रही थी। हिन्दू धर्म में अलग अलग तरह के अनेक पर्व ह¨ते है। किसी में बेटे के दीर्घायु की कामना की जाती है त¨ किसी में भाई बहन के पवित्र्ा रिश्ते क¨ मजबूत करने का विधान है। हरितालिका तीज के अवसर पर सुहागिन महिलायें अपनी पति की लम्बी आयु के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखकर शिव पार्वती की आराधना मंे तल्लीन रहीं सांयकाल स्नान करने के बाद नये वó धारण कर तथा शृगांर कर रात में चांद देखने के बाद महिलायें पूरे विधिविधान से भगवान शंकर तथा पार्वती की मिट्टी की मूर्ति बनाकर पूजा की थाली तैयार करती हैं तथा पूजन आदि करती है। इसके दूसरे दिन पुनः सवेरे स्नान आदि करने के बाद पूजन एवं व्रत का पारण करती है। अनेक महिलायें शृ्रंगार करके सामूहिक रूप से पूजन का आय¨जन करती है।

