तीजा का मेला सकुशल संपन्न
https://www.shirazehind.com/2016/09/blog-post_16.html
जलालपुर। कस्बे में सोमवार के दिन हरितालिका तीज के ठीक
एक दिन बाद तीजा का मेला लगता है । इसे स्थानीय भाषा में खिसनिपोरी का
मेला भी कहते हैं । कस्बे में लगने वाले इस ऐतिहासिक मेले का मुख्य आकर्षण
का केंद्र डाकू का स्वांग किया हुआ एक व्यक्ति होता है । जो जंजीर से झगड़ा
रहता है । उसके एक हाथ में दारू का बोतल तथा दूसरे हाथ में चाकू रहता है ।
और माथे पर लाल पट्टी बधा रहता है । उसके बदन पर मोबील तथा कालिख लगा
रहता है । उसे मेले में देखने के लिए लोग बेताब रहते हैं । वह जिधर भी
मेले में जाता है बच्चों की भीड़ लग जाती है । मेले में मिठाइयां तथा
खिलौनों के दुकानों पर भारी भीड़ इकट्ठा रहती है । जहां महिलाएं सौंदर्य
प्रसाधन के सामान खरीद रही थी ।वही बच्चे गुब्बारे तथा खिलौना खरीदने में
जुटे थे । मेले में किसी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो इसके लिए थानाध्यक्ष
विजय गुप्ता अपने हमराहियों के साथ बराबर निगरानी कर रहे थे ।

