सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षकों ने बैठक कर समस्याओं पर की चर्चा

  जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद की जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष/प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यदेव सिंह की अध्यक्षता में हुई जहा बेसिक शिक्षक पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण पर चर्चा हुई। साथ ही इस दौरान निर्णय लिया गया कि किसी भी पेंशनर के किसी भी प्रकार की समस्याओं के समाधान व देयों के भुगतान के सम्बन्ध में यदि किसी द्वारा सुविधा शुल्क की मांग की जायेगी तो उसके विपरीत प्रशासनिक कार्यवाही करने के लिये संगठन बाध्य होगा। बैठक के बाद वरिष्ठ कोषागार अधिकारी से न्यूनतम 3500 पेंशन शासनादेश के तहत निर्धारित करने पर वार्ता की गयी। उन्होंने सितम्बर में ही उक्त कार्य को करने का पूर्ण आश्वासन दिया। वित्त एवं लेखाधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी ने भी पंेशनरों की हर समस्याओं का निराकरण यथाशीघ्र करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर राजनाथ यादव, विजय बहादुर सिंह, लल्लन मिश्र, राममूर्ति यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related

news 5039759165939255205

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item