एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2016/09/blog-post_27.html
जौनपुर। लाईनबाजार थाने की पुलिस ने एनएसयूआई के कार्यकरणी अध्यक्ष पर प्राण घातक हमला करने वाले दो सगे भाईयों समेत छः लोगो के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई गम्भीर धाराओ में मुकमा दर्ज करके तीन लोगो को गिरफ्तार कर लिया है।
मालूम हो कि गुरूवार की दोपहर एक दर्जन मोटर साईकिलो पर सवार डेढ़ दर्जन से अधिक बदमाश लाईनबाजार थाना क्षेत्र के भूपतिपट्टी गांव में धावा बोलकर एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष आदित्य सिंह को उनके घर के पास जमकर मारा पीटा उसके बाद उसका अपहरण करने का प्रयास किया था। चिखपुकार सुनकर जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो सभी बदमाश भाग निकले। आदित्य सिंह की तहरीर पर लाईनबाजार थाने की पुलिस ने मनीष यादव ललित यादव कलित यादव राजकुमार लालू और अंकित के खिलाफ धारा 147 148 307 323 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज करके तीन लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।