अब शिक्षक नेता करने लगे है ड्रेस की सप्लाई !
https://www.shirazehind.com/2016/09/blog-post_28.html
जौनपुर। अभी तक प्राथमिक शिक्षको पर स्कूल न जाने , नेता गिरी करने का आरोप लगता था लेकिन अब तो उन पर ड्रेस वितरण में कमीशनखोरी का भी इल्जाम लगने लगा है। मछलीशहर ब्लाक के एक शिक्षक नेता के दबाव में इस इलाके के आस्सी फीसदी विद्यालयो में घटिया ड्रेस वितरण का मामले सामने आया है। सूत्र ने यह भी खबर दिया है कि ड्रेस सप्लाई करने वाला शिक्षक नेता का सगा सम्बधी है।
मालूम हो कि केन्द्र और यूपी सरकार संयुक्त रूप से प्राथमिक विद्यालय के छात्रो को मुफ्त ड्रेस वितरण करने की योजना चला रखी है। ड्रेस वितरण के लिए प्रति छात्र चार सौ रूपये सीधे विद्यालयो के खाते में जाता है। इस पैसे से हर छात्र को दो सेट ड्रेस कपड़ा खरीदकर और पास के दर्जी से सिलवान कर देने का प्रावधान है। लेकिन विभागीय अधिकारियों की मिली भगत से शिक्षक बड़े दुकानदारो या ठेकेदारो के माध्यम से इस कार्य करवाते चले आ रहे है।
लेकिन अब तो शिक्षक नेता ही इस कार्य को अपरोछ रूप से करने लगा है।
सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार मछलीशहर ब्लाक के एक शिक्षक नेता विभागीय अधिकारियों की मिली भगत से करीब अस्सी प्रतिशत स्कूलो में अपने करीबी रिश्तेदार के माध्यम से ड्रेस वितरण करा चुके है। जोे ड्रेस वितरित हुआ है वह दो कौड़ी का है।