शहीद राजेश सिंह को भावभीनी श्रंद्धाजलि अर्पित किया गया





जौनपुर। सरायख्वाजा थाना के भकुरा गांव के निवासी शहीद राजेश कुमार के घर पर जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी, पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना, प्रदेश के राज्यमंत्री जगदीश सोनकर, संासद जौनपुर के पी सिंह, पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष इन्दभुवन सिंह, वाराणसी के गोरखा रेजिमेंट के मेजर आदित्य पाटिल, उपजिलाधिकारी सदर आर के पटेल, राकेश उपाध्याय, हरेन्द्र सिंह ने आज मौके पर पहुंचकर सायं 8ः20 बजे शहीद के शव पर माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ देकर भावभीनी श्रंद्धाजलि अर्पित किया। राजेन्द्र सिंह के तीन पुत्रों में सबसे छोटे पुत्र राजेश सिंह थे। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। शहीद राजेश सिंह के पिता राजेन्द्र सिंह, माता परमावती देवी, पत्नी जूली सिंह, पुत्र ऋषांत सिंह एवं परिवार के अन्य सदस्य तथा भारी संख्या में गांव के लोग एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने कहा कि शहीद परिवार के इस दुःख के घड़ी में प्रशासन उनके साथ है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शहीद के परिवार को 20 लाख रू0 का आर्थिक मदद देने की घोषण किया है। शहीद राजेश सिंह को सर्वप्रथम पुलिस के जवानों ने गार्ड आफ आनर दिया। इसके बाद गोरखा रेजिमेट के जवानों द्वारा भी गार्ड आफ आनर दिया गया। 

Related

news 7056074265116917706

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item