शिक्षा का उद्देश्य आत्मिक उन्नति

  जौनपुर। राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शिक्षक दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डाॅ0 शिवप्रसाद ओझा ने कहाकि डाॅ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक आदर्श शिक्षक ही नहीं बल्कि सामाजिक राजनीतिक एवं आध्यात्मिक गुरू भी थे। उनका व्यक्त्तिव सदैव शिक्षको को प्रेरणा प्रदान करता है। वे कर्मनिष्ठ थे, राष्ट्रपति पद पर रहते हुए उन्होनें शिक्षक की भूमिका का पूर्णतः निर्वहन किया। शिक्षकों को उनके बताये हुए आदर्शो पर चलना चाहिए। उपप्राचार्य डाॅ0 विष्णुचन्द्र त्रिपाठी ने कहाकि डाॅ0 सर्वपल्ली राधाकृश्णन हमशा कहा करते थे कि षिक्षा व्यक्ति को सामाजिक बुराइयों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है। शिक्षा का उद्देष्य है आत्मिक उन्नति, राधाकृश्णन का यह मानना था कि सामाजिक उन्नति के बिना समाज षिक्षा तथा देष का विकास नहीं हो सकता। डाॅ0 ए0के0 द्विवेदी ने कहा कि अच्छा षिक्षक वहीं कहलायेगा जो कमजोर से कमजेार छात्र को अच्छा विद्यार्थी बना दे। डाॅ0 आर0पी ओझा ने कहा कि शिक्षक दिवस शिक्षक समाज के लिए गर्व है। समारोह को डाॅ0 मयानन्द उपाध्याय डाॅ0 श्याम सुन्दर उपाध्याय ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर डाॅ0 गार्गी त्रिपाठी, डाॅ0 ज्योत्सना श्रीवास्तव, डाॅ0 सुनीता गुप्ता, डाॅ0 विजय प्रताप तिवारी, डाॅ0 सुषील कुमार गुप्ता, डाॅ0 अखिलश गाॅैतम मनेाज तिवारी गोलोकजा द्विवेदी सुधाकर शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
भावी पीढ़ी तैयार करता है शिक्षक
जौनपुर। रोटरी क्लब और इनरव्हील क्लब द्वारा ताड़तला स्थित  नर्सिंग होम के सभाकक्ष में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजित किया गया । ‘शिक्षक दिवस’ के मौके पर शिक्षकों को ‘रोटरी नेशन बिल्डर अवार्ड’से सम्मानित किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य हमारे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में शिक्षा का विकास हो हर कोई साक्षर बन सकेे। शिक्षक समाज के लिए एक जिम्मेदार भावी पीढ़ी तैयार करता है, इस दृष्टि से शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है। शिक्षक राष्ट्र निर्माता के रूप में आपके बच्चों को पढ़ाते हंै और उनके जीवन को आकार प्रदान करते है। निर्वतमान अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने कहा शिक्षक पथ प्रदर्शक होता है व जीने की राह दिखलाता है । गुरु जीवन को सदुपयोग करना सिखाता है।   अध्यक्ष आशीष चैरासिया न कहा कि आज हम सब जिस भी मुकाम पर हैं वोह एक शिक्षक की ही देन है। रोटरी क्लब पूरे भारत वर्ष में रोटरी साक्षरता मिशन अभियान चलाया है और जैसे पोलियो उन्मूलन में दुनिया भर में सफलता प्राप्त की और खत्म किया उसी तरह इस मिशन में भी जी जान से मिलकर काम करने का बीड़ा उठाया है। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में सेवा समर्पण की भावना से कार्य करते हुए अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले शिक्षकों को अंग-वस्त्रम व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि गुरु का स्थान सर्वोच्च है क्योंकि गुरु ही एक बालक कि छिपी प्रतिभा को निखार कर बाहर निकालता है। वरिष्ट रोटेरियन श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि शिक्षा का जितना प्रसार होगा, उतना ही अधिक प्रकाश फैलेगा और ये कार्य एक शिक्षक ही कर रहा है।

 गुणों के आधार पर पूजनीय रहा शिक्षक
जौनपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर सुइथाकला विकास खंड स्थित सभागार में शिक्षक कल्याण समिति द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का  आयोजन किया गया। इसमें प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक के छात्र/ छात्राओं की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई, तथा प्रतियोगिता में सफल रहे जूनियर के 37 तथा प्राथमिक के 15 छात्र/ छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित क्षेत्र पंचायत प्रमुख मिथिलेश यादव ने सेवानिवृत्त शिक्षक संतोषी पांडेय तथा शिक्षिका उर्मिला सिंह को रामायण व शाल प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है आदिकाल से ही शिक्षक अपने गुणों के आधार पर पूजनीय रहा है।  माता-पिता द्वारा बच्चे को केवल संस्कार दिया जाता है लेकिन शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा और संस्कार दोनों प्रदान करता है।जिला समन्वयक कृपाशंकर पांडेय ने शिक्षक दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला, । संचालन अजय मिश्रा और नरेंद्र बहादुर सिंह ने किया।  पारस यादव, दुष्यंत मिश्रा, रणन्जय सिंह, अजय सिंह, त्रिवेणी बिन्द, राकेश कुमार, सरफराज अहमद, इमरान अंसारी, डॉ.श्याम शरण सिंह, रविंद्र कुमार, पंकज सिंह, संजय सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related

news 1838797134295471578

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item