हड़ताल के चलते विकास कार्य ठप्प : के0डी0 यादव

जौनपुर। ई0 के0डी0 यादव जनपद सचिव उ0 प्र0, डिप्लोमा इन्जीनियर्स महासंघ ने बताया कि आज अनिश्चितकालीन हडताल के आहवाहन पर अपनी मागों को लेकर समस्त इन्ंजीनियरिंग विभागो के समस्त डिप्लोमा इन्जीनियर जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में एकत्रित होकर सरकार की हठधर्मिता के विरूद्व अपनी मागो के लिए धरना प्रदर्शन किया। इनकी प्रमुख मागो में रू0 4800 ग्रेड पे ,7 वर्ष ,14 वर्ष एवं 20 वर्ष की सेवा पर प्रोन्नत पद का वेतनमान तथा पुरानी पेंशन की बहाली आदि है। दिनाकं 24.10.2016 को समस्त डिप्लोेमा इंजीनियर जिलाधिकारी कार्यालय कलेक्टेªट परिसर मे एकत्रित होकर मशाल जुलूस निकालेगे। मशाल जुलूश कलेक्ट्रेट से रोडवेज ,जेसीज ओलन्दगजं ,जोगियापुर होकर पुनः कलेक्टेªट में एकत्रित होकर जिलाधिकारी के माध्यम से मा0 मुख्यमंत्री जी को सम्बोधित ज्ञापन दिया जायेगा। सरकार/ शासन द्वारा हमारी मांगे न मानने के कारण समस्त विभागों के विकास कार्य पूर्ण रूपेण बन्द होने के कगार पर है जबकि मुख्यमंत्री  की अति महत्वाकांक्षी योजना डा0 राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम के अन्तर्गत सम्पर्क मार्ग, सीसी रोड, आवास आदि कार्य बुरी तरह से प्रभावित हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता इं0 लाालमणि सिहं एवं संचालन इं0 के डी यादव द्वारा किया गया । इस मौके पर इं0 श्यामनरायन यादव, इं0 राजकुमार पाण्डेय ,इं0अनिल कुमार मौर्या, इं0 मदनमोहन सोनकर, इं0 देवशरण प्रसाद, इं0 विजय कुमार सिंह, इं0 शैलेश यादव, इं0 ओम प्रकाश प्रसाद, इं0 अनिल शर्मा, इं0 सुरेन्द्र कुमार यादव, सी0बी0सिंह जिलामंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद,श्री विजय कुमार सिंह अध्यक्ष गन्ना परिषद, राजबली यादव एवं अन्य ने अपने-अपने विचार रखे।


Related

news 7707292269178543560

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item