आज से जिले में धारा 144 लागू : A D M
https://www.shirazehind.com/2016/10/144-d-m.html
जौनपुर। अपर जिला मजिस्ट्रेट उमाकान्त त्रिपाठी
ने बताया कि इस वर्ष लक्ष्मी पूजनोत्सव 28 अक्टूबर से प्रारम्भ होकर
विसर्जन 1 नवम्बर 2016 को सम्पन्न होगा। 29 अक्टूबर को दीपावली (नरक
चतुर्दशी), 30 अक्टूबर को दीपावली, 31 अक्टूबर को दीपावली (गोबर्धन
पूजा/सरदार बल्लभ भाई पटेल एवं आचार्य नरेन्द्र देव जयन्ती), 1 नवम्बर को
भैयादूज/चित्रगुप्त जयन्ती, 6 नवम्बर को छठ पूर्जा, 14 नवम्बर को गुरू नानक
जयन्ती/कार्तिक पूर्णिमा, 24 नवम्बर को गुरू तेग बहादुर शहीद दिवस, 13
दिसम्बर को ईद-मिलादुन नवी/वारावफात का त्यौहार मनाया जायेगा। 27 नवम्बर
2016 को उ0प्र0 लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा
अधिकारी आदि (प्रारंभिक परीक्षा-2016) जनपद में आयोजित है। उक्त अवसर पर
अपर जिला मजिस्टेªट द्वारा शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिले में 22
अक्टूबर से 15 दिसम्बर तक दं0प्र0सं0 की धारा 144 लागू रहेंगा।
उक्त आदेश का उल्लंघन भा0दं0विधान की धारा-188 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध
होगा।
