17 वर्षों से एक छतरी के लिये तरस रहे सरदार बल्लभ भाई पटेल

  जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित विकास भवन में स्थापित लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पिछले 17 वर्षों से एक छतरी के लिये तरस रही है। उन्होंने बताया कि उक्त प्रतिमा का अनावरण तत्कालीन गृह मंत्री लाल कृष्ण आडवाणी ने 16 जनवरी 1999 को किया था। आज 31 अक्टूबर को उनकी 141वीं जयंती है लेकिन उक्त प्रतिमा एक छतरी के लिये तरस रही है। हालांकि उनकी जयंती पूरे देश में धूमधाम से मनायी जाती है लेकिन यहां जिला प्रशासन द्वारा अदूरदर्शिता का परिचय दिया जा रहा है। श्री पटेल ने आक्रोश जताते हुये कहा कि दीवानी चैराहे पर डा. भीम राव अम्बेडकर, खरका चैराहे पर महात्मा गांधी एवं खरका कालोनी में दीन दयाल उपाध्याय की मूर्ति पर छतरी व सौंदर्यीकरण है लेकिन न जाने क्यों पटेल जी की प्रतिमा के साथ सौतेलापन किया जा रहा है।

Related

news 2542642002706809693

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item