एथलेटिक्स खिलाड़ियों का चयन/ट्रायल्स 25 अक्टूबर को
https://www.shirazehind.com/2016/10/25_21.html
जौनपुर। जिला क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद ने बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ व एथलेटिक्स संघ के समन्वय से जिला खेल कार्यालय इन्दिरा गांधी स्टेडियम द्वारा एथलेटिक्स खेल के सब जूनियर एवं जूनियर वर्ग में बालक/बालिकाओं का जिलास्तरीय चयन/ट्रायल्स 25 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे से आयोजित होगा। एथलेटिक्स सब जूनियर बालक/बालिकाओं की आयु 30 नवम्बर को 16 वर्ष से कम एवं जूनियर वर्ग के बालक/ बालिकाओं की आयु 30 नवम्बर को 18 वर्ष से कम होनी चाहिये। जिले स्तर पर भाग लेने हेतु खिलाड़ी नगर निगम द्वारा जारी किये गये आयु प्रमाण पत्र के साथ पात्रता प्रमाण पत्र फोटोयुक्त भरकर 3-3 सेटों में लाना अनिवार्य है। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को मण्डलीय चयन/ट्रायल्स में भाग लेने हेतु क्षेत्रीय क्रीड़ा कार्यालय वाराणसी भेजा जायेगा। राज्यस्तरीय सब जूनियर एथलेटिक्स बालक/बालिका प्रतियोगिता 3 से 4 नवम्बर तक कानपुर देहात में आयोजित किया जायेगा तथा राज्यस्तरीय जूनियर एथलोटिक्स बालक/बालिका प्रतियोगिता 5 से 6 नवम्बर तक लखनऊ में होगा।

