मैं 3 नवंबर से चुनाव प्रचार पर निकल रहा हूं : अखिलेश
https://www.shirazehind.com/2016/10/3.html
लखनऊ। सीएम
अखिलेश यादव ने मुलायम को चिट्ठी लिखकर कहा है कि वह 3 नवंबर से चुनाव
प्रचार के लिए रथ यात्रा पर निकल रहे हैं। ऐसे में यह कयास लगने लगे हैं कि
अखिलेश पार्टी में चल रही कलह के चलते रजत जयंती समारोह में शामिल नहीं
होंगे। मुलायम सिंह ने समाजवादी पार्टी के 25 साल पूरे होने पर 5 नवंबर को रजत जयंती समारोह मनाने का एलान किया है। अखिलेश ने मुलायम को बाकायदा लेटर पैड पर लिखा, 'विधानसभा 2017 चुनाव के
लिए 3 अक्टूबर को ही समाजवादी विकास रथ यात्रा लेकर निकलना था। लेकिन
किन्हीं कारणों से यह यात्रा शुरू नहीं हो पायी थी। इस समय चुनाव को देखते
हुए सभी दल प्रचार में जुट गए हैं।'सरकार बनाने के लिए मैं 3 नवम्बर से विकास से विजय की ओर समाजवादी विकास रथ यात्रा शुरू करने जा रहा हूं। आगे ये भी लिखा है, 'यात्रा का विस्तृत कार्यक्रम समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को समय-समय पर भेजा जाएगा।'
