रसोई मे लगी आग , बच्चे भूखे लौटे
https://www.shirazehind.com/2016/10/blog-post_104.html
जौनपुर। सिगरामऊ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मल्लूपुर में एमडीएम की रसोई मे खाना बनाते समय गैस सिलिंडर की पाइप लीक होने से आग लग गयी जिससे हड़कम्प मच गया बच्चे दहशत से भूखे पेट ही घर वापस चले गये । बताते हैं कि मल्लूपुर में पंजीकृत 121 बच्चों के लिए रसोइया सुनीता, प्रभूदेवी, व पार्वती खाना बना रही थी । गुरुवार लगभग दस बजे करीब गैस सिलिंडर की पाइप लीक होने से आग लग गयी देखते ही देखते रसोई मे रखा सामान जलने लगा रसोई भाग कर बाहर चिल्लाने लगी शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े लोगों ने बांस के सहारे जलते सिलिंडर को खींचकर कीचड़ युक्त पानी मे पहुँचाया और उस कीचड़ मिट्टी फेंककर किसी तरह गैस सिलिंडर की आग बुझाई गयी संयोग अच्छा था कि सिलिंडर मे विस्फोट नही हुआ नही तो किसी अप्रिय इंकारा नहीं किया जा सकता था घटना के तत्काल बाद प्रधानाचार्या ऊषा यादव ने 100 नः पर डायल कर सूचना दी । रसोईयो ने बताया कि पाइप फटी थी जिसकी सूचना ग्राम प्रधान बाबू राम यादव को दी गयी थी तो उन्होंने फटी पाइप को काट कर टेप लगाकर पुनः इस्तेमाल के लिए दे दिया जिसकी वजह से गैस लीक होकर आग लग गयी जिसकी पुष्टि प्रधानाध्यापिका ने भी किया आग लगने से एकत्र भीड़ और अफरातफरी के बीच दहसत मे सारे बच्चे स्कूल से खाना का इंतजार किये बिना ही घर भाग गये इस बावत ग्रामीणों ने बताया कि यहा पर इसके पहले और इस तरह की घटना घट चुकी है।

