गर्भवती महिलाओं का परीक्षण

 
जौनपुर ।बरसठी विकास खंड के आंगनबाड़ी केन्द्र चतुर्भुजपुर तृतीय केन्द्र पर हाई रिस्क प्रेग्नेन्सी (गर्भवती) महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण एएनएम संगीता गौतम द्वारा किया गया। केन्द्र पर बारह महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। जिसमें दो महिलाएं हाई रिस्क मे पायी गयी। सविता पत्नी ओमकार प्रजापति की बीपी लो पायी गयी तथा कविता पत्नी रमेश विश्वकर्मा मे हिमोग्लोबिन की कमी तथा वजन भी कम पाया गया। जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य के न्द्र बरसठी पर भेजा गया। आंगनबाड़ी अनीता सिंह एंव रेखा द्वारा अपने अपने क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार का वितरण भी किया। पूछने पर गर्भवती महिलाओं ने कहा कि आंगनबाड़ियों द्वारा हर सप्ताह पुष्टाहार दिया जाता है। सहायिका प्रमिला,ऊषा तथा आशा कार्यकत्र्री उर्मिला पाल एंव लालती भी मौजूद रही।

Related

news 4780900803743537331

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item