डेगू की चपेट में आने से पति पत्नी की मौत, गांव में मचा कोहराम

जौनपुर। डेगू नामक विमारी ने आज एक दम्पति को अपने आगोश में लेकर मौत के मुंह में भेज दिया है। दो घंटे के अतंराल में हुई पति पत्नी की मौत से गांव में कोहराम मच गया है। उधर पूरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बक्शा थाना क्षेत्र के दरियावगंज गांव के निवासी मूलचंद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रमिला सिंह तीन पूर्व दोनो एक साथ डेगू के चपेट में आ गये। पहले दोनो का इलाज पास के एक चिकित्सक से कराया गया।  हालत में सुधार न होने पर दोनो को नगर के जेसिज चौराहे के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दरम्यान बीती रात करीब डेढ़ बजे मूलचंद्र की मौत हो गयी। परिवार वाले अभी उनके शव के घर लेकर पहुंचे ही थे कि भोर में चार बजे उनकी पत्नी प्रमिला ने भी दम तोड़ दिया। पति पत्नी की एक साथ हुई मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया है। उधर पूरे इलाके में दहशत कायम हो गया है। दोनो का अंतिम संस्कार आज दोपहर में नगर के रामघाट पर कर दिया गया।

Related

news 3311835563920396224

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item