देवी जागरण पर झूमे श्रोता

जौनपुर। पूरे जनपद में लगे 1200 से अधिक मां के पण्डालों में भीड़ उमड़ रही है। मां के जयकारे लग रहे है। देवी जागरण की धूम मची हुई है। जलालपुर क्षेत्र के ताला मझवारा गांव में तालेश्वर महादेव दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान मे आयोजित देवी जागरण कार्यक्रम के  अन्तर्गत शुक्रवार की रात्रि मे माँ के भक्तगण भक्ति भरे गीतो पर झूमने के लिये विवश हो गये। बीच बीच मे मन मोहक झाँकिया भी प्रस्तुत की गयी । देवी जागरण का उद्घाटन ग्राम प्रधान श्रीमती आरती चौबे व्दारा पूरे विधि विधान पूजन अर्चन के साथ किया गया।मशहूर भोजपूरी भजन गायिका रुची सिंह ने माता रानी की बन्दना के साथ निबिया की डरिया मैया को लागेला सुहावन गाकर श्रोताओ को झूमने पर मजबूर कर दिया। भोजपूरी गायक विपुल चैबे ने बम बम बोल रहा है काशी गाकर श्रोता भक्त जनो को भाव विभोर कर दिया। नितीश पाण्डेय तथा सुनील ने श्रीकृष्ण भजन प्रस्तुत  करते हुए सारा वातावरण भक्ति मय कर दिया। देवी माँ जागरण के इस सुर संग्राम  सरिता के आयोजन मे माँ के भक्तगण पूरी रात झूमने के लिए विवश रहे।राजेश मिश्र तथा हरिशंकर चैबे ने इस स्वर संग्राम मे भाग लेने वाले कलाकारो को अंगबस्त्रम प्रदान कर  सम्मानित करते हुए उनका हौसला आफजायी किया। खुटहन क्षेत्र में स्थापित सौ से अधिक प्रतिमाओं के दर्शन पूजन हेतु सुबह शाम सैकड़ों श्रद्धालुओं का जमावड़ा होता है। पाण्डालो पर बज रहे देवी गीतो पर लोग झूमते और जयकारा लगाते रहते है। खुटहन चैराहे पर आदर्श दुर्गापूजा समिति द्वारा स्थापित प्रतिमा स्थल पर शाम की उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते जाम की स्थिति बन जाती है। यहाँ पिछले दो दशक से दुर्गा प्रतिमा स्थापित होती चली आ रही है। यह कस्बे का अहम स्थान होने व अच्छी सजावट के चलते लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मूर्ति स्थापना में हेमेन्द्र यादव संतोष गुप्ता शशी गुप्ता और रमेशचंद्र का विशेष योगदान है।

Related

featured 9051011628612600566

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item