तालाब में शव मिलने से मचा हड़कम्प
https://www.shirazehind.com/2016/10/blog-post_291.html
मछलीशहर। पंवारा थाना क्षेत्र के खरूआँवा गांव में एक युवक की संदिग्ध
परिस्थितियों तालाब में डूबकर मौत हो गई। शव तालाब में उतराया देख गांव में
हड़कंप मच गया।
बताते है कि उक्त गांव निवासी राहुल 24 वर्ष पुत्र राजेश गुरुवार सांय गांव में लगे मेले में गया था। मेला समाप्त हो जाने के काफी रात तक घर नहीं लौटा तो घर वाले युवक की खोजबीन में जुट गए।लेकिन युवक नहीं मिला।दूसरे दिन सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने युवक का शव गांव में ही स्थित तालाब उतराया देखा।तालाब में युवक के शव मिलने की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कप मच गया। तालाब के किनारे ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा होने लगी।लोग तरह तरह की बाते करने लगे।किसी ने युवक के तालाब में डूबने की सूचना पुलिस को दे दी।कुछ ही समय बाद घटनास्थल क्षेत्राधिकारी हितेन्द्र कृष्ण व् थानाध्यक्ष विंद कुमार मय फोर्स पहुँचे।उन्होंने शव को तालाब से निकलवाकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।