भाजपा नेता ने देश के लिए मर मिटने वाले सैनिको के परिवार को सौपा घी का दीपक
https://www.shirazehind.com/2016/10/blog-post_358.html
बरसठी। प्रधानमंत्री मोदी के आग्रह पर मडियाहूँ विधानसभा क्षेत्र के कई
सैनिको के घर भाजपा नेता अरविन्द सिंह दारा ने पहुँचकर दीपावाली पर देश
के लिए मर मिटने वाले सैनिको के परिवार को घी का दीपक और बच्चों से मिलकर
मिष्ठान और पटाखे भेट दिए। गांव वालो से एक दीपक सैनिको के नाम जलाने की
अपील किया। उन्होंने कहा की आज हमारे जवान सीमा पर है तभी हम दीवाली मना
रहे है उनके परिजनों से मिलकर उनको सैल्यूट करने का दिल करता है। वीर
जवानों के अदम्य साहस को शत शत नमन। उपस्थित लोगो से कहा कि सभी भारतीय
दीपावली पर एक एक दीपक जाँबाज सैनिकों के लिए अवश्य जलायें। देश के जाबाज
वीर सरहद पर अपने प्राणों की बाजी लगाकर, हम सभी की रक्षा करते हैं। आप हैं
तो ये दिवाली है। आओ हम सभी भारतीय वादा करें कि अपने जीवन के बचे सभी
दिवाली सैनिको को समर्पित कर दू। समस्त देशवासियों के साथ आपको नमस्कार
करता हूँ सैनिको के इस अवसर पर अनिल सिंह पूर्व रिटायार्ड फ़ौजी, चंद्रमणि
दुबे, दिनेश पटेल, अभिषेक सिंह , संकेत यादव, शालू जयसवाल , अतुल सिंह,
मुन्ना पटेल उपस्थित रहे।

