दुर्गा पूजा और मोहर्रम में कायम रही गंगा जमुनी तहजीब : मिर्जा जावेद
https://www.shirazehind.com/2016/10/blog-post_393.html
जौनपुर। शिया समुदाय के महासंगठन जौनपुर अज़ादारी कौंसिल कि समीक्षा बैठक अजादारी
कौंसिल के अध्यक्ष सै. मो. हसन की अध्यक्षता में जिला कार्यालय मल्हनी
पड़ाव पर आहुत हुई। जिसमें 1 मोहर्रम से 12 मोहर्रम तक की अजादारी के जूलुसो
व मजलिसों की समीक्षा कि गयी, जिसमें 12 मोहर्रम को इमाम चौक मुख्तार
हुसैन मोहल्ला हमाम दरवाजा पर कदीमी मजलिस में प्रभारी राज कालेज पुलिस
चौकी द्वारा व्यवधान पैदा करने की निन्दा की गई, महासचिव मिर्जा जावेद
सुल्लतान ने कहा कि 1 मोहर्र्रम से 12 मोहर्रम तक के बीच जुलूसों एंव
मजलिसो के सकुशल सम्पन्न कराने में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एंव नगर
पालिका द्वारा पूरी जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यो का निर्वहन किया गया ।
परन्तु 12 मोहर्रम को प्रभारी पुलिस चौकी राज कालेज अमित कुमार द्वारा
मजलिस में पैदा किये गये व्यवधान से पुलिस की छबि धुमिल हुई है। इसलिए
उच्चाधिकारियों को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि इस तरह की धटना की
पुर्नरावृति न हो, महासचिव मिर्जा जावेद सुल्लान ने कहा कि मोहर्रम में
जौनपुर की गंगा जमुनी संस्कृति का परिचय देते हुए दुर्गा पूजा महासमिति का
भी मोहर्रम में पूर्ण सहयोग रहा। उन्होनें कहा कि अजादारी कौंसिल कौमी एकता
को बढ़ावा देने में विश्वास रखती है। और सभी समुदायों से सहिष्णुता एंव
सदभाव बनाए रखने की उम्मीद करती है।
बैठक में उपाध्यक्ष अजादारी
कौंसिल सैयद मोहम्मद इसरार एडवोकेट, संगठन सचिव सै. जाफर अब्बास (जफ्फू),
सचिव तहसिन अब्बास सोनी, हीरा, शाहीद हुसैन गुडडू , असलम नकवी, शाहिद
अब्बास, नासीर रजा, शमशीर, नज़ीर हसन लडडू के अलावा सैकडो लोग बैठक में
उपस्थित रहे।

