पदोन्नति के बाद ही भेजा जाय विवरण

  
जौनपुर। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायत अध्यापक पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी करके बीटीसी बैच के लिए प्रस्तावित भर्ती के लिए पदो का विवरण भेजने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया गया है कि वे बीटीसी के प्रशिक्षित तथा टीईटी परीक्षा पास हैं। सहायक अध्यापक पदों पर नियुक्ति की पूर्ण अर्हता रखते है।। शासन से 30 हजार नई भर्ती की मांग की जा रही है। हमने शासन को अवगत कराया है कि  निःशुल्क एवं बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के मानकों के अनुसार तथा पिछले पांच वर्षो में सेवा निवृत्त अध्यापकों के अनुसार वर्तमान में प्राथमिक विद्यालयों मंे सहायक अध्यापक के अभी भी काफी पद रिक्त है। उन्होने मांग किया कि जनपद में अगर सहायक अध्यापकों की पदोन्नति न हुई हो तो उसे जल्द पूरा कराये तथा पदेन्नति होने के बाद रिक्त पदों का विवरण आगामी भर्ती के लिए भेजे। इस अवसर पर धीरज कुमार जायसवाल, मुकेश यादव, वैभव सिंह, प्रियदर्शी बौध, भानु प्रताप सिंह, खूश्बू अग्रहरि आदि मौजूद रही।

Related

news 5412372597038559116

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item