अभाविप ने तहसीलों में बनाया प्रमुख एवं उप प्रमुख

 जौनपुर। राष्ट्र हित सर्वोच्च प्राथमिकता के ध्येय को लेकर निरन्तर सक्रिय विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक प्रान्त उपाध्यक्ष डा. अजय दूबे की अध्यक्षता में नगर के टीडी इण्टर कालेज में हुई। इस मौके पर जिला प्रमुख डा. महेन्द्र त्रिपाठी ने जनपद के दर्जनों कार्यकर्ताआंे को दायित्व सौंपा जिसके अनुसार डा. पंकज सिंह शाहगंज तहसील प्रमुख, क्षेमेन्द्र सिंह उप प्रमुख, डा. सुभाष चन्द्र त्रिपाठी मछलीशहर प्रमुख, डा. कमला प्रसाद सिंह उप प्रमुख, डा. हरिकेश सिंह बदलापुर प्रमुख, डा. अखिलेश पाण्डेय सदर तहसील प्रमुख, डा. सीडी सिंह उप प्रमुख, डा. योगेश पाठक केराकत प्रमुख, डा. रामेश्वर नाथ मिश्र उप प्रमुख, डा. रत्नेश त्रिपाठी मड़ियाहूं प्रमुख, डा. श्याम दत्त दूबे उप प्रमुख, डा. अजीत प्रताप सिंह महाविद्यालय प्रमुख, डा. संतोष उप प्रमुख, डा. गीता सिंह छात्रा प्रमुख, राजश्री सिंह उप प्रमुख बनायी गयीं। बैठक का संचालन जिला विस्तारक रत्नेश ने किया।

Related

news 125873175803800342

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item