उत्तर प्रदेश में सपा साफ हो गयी है : सतीश चंद्र मिश्रा

जौनपुर। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा आज जिले के केराकत विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने आये हुए थे। उन्होने कहा कि जिस तरह समाजवादी पार्टी के अंदर कलह मचा हुआ है उससे सपा उत्तर प्रदेश में साफ हो गयी है। समाजवादी पार्टी का नाम की चीज यूपी नही है। चाचा भतीजे ने केवल उत्तर प्रदेश को लूटा है। उसी का परिणाम है आज लखनऊ में पार्टी कार्यालय के सामने गुण्डा गर्दी हो रही है आपस में सिर फुटौव्वल हो रहा है। सपाईयो का यह कारनामा पूरा प्रदेश नही बल्की पूरा देश देख रहा है।
भाजपा सपा के साथ मिली हुई है। आज मुलायम परिवार में उठे तुफान के कारण भारतीय जनता पार्टी मातम मना रही है।
भरतीय जनता पार्टी के लोगो का चेहरा बेनकाब हो गया है। भाजपा ब्राहमण विरोधी है। प्रधानमंत्री गुजरात के है राष्ट्रीय अध्यक्ष गुजरात के है। उन्हे यूपी के नेताओ पर भरोषा नही है। जो आज समाजवादी पार्टी में हो रहा है वही आने वाले समय में भाजपा में भी होगा।
कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने शीला दीक्षित को यूपी का सीएम प्रोजेक्ट किया। वही शीला दीक्षित दिल्ली में जब कोई बात होती थी कहती थी यूपी वाले यहां आकर गंदगी फैला रहे है। सतीश मिश्रा ने ब्राहमणो से आवाह्न किया कि वे दलितो से मिलकर भाई चारा का माहौल बनाये और सर्वसमाज की सरकार बनाने कार्य करे। उन्होने पूरे दावे के साथ कहा कि इस बार बसपा पूर्ण बहुमत से यूपी में सरकार बनायेगी।



Related

politics 5230161844086168373

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item