वितरित किया कम्बल और टार्च

जौनपुर। बेचनराम बनमाली लाल स्वतन्त्र स्काउट/गाइड के संस्थापक अध्यक्ष सं0 बनमाली लाल पटेल की 10वीं पुण्यतिथि पर उनके पैत्रिक गाँव-मेंजा में एक श्रद्धान्जली सभा आयोजित कर 187 लोगों को जिनमें विधवा, बनवासी, गरीब, दिव्यांग जनो को गरम वस्त्र तथा टार्च का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अध्यक्ष श्रीमती राजपत्ति पटेल ग्राम प्रधान मेंजा व राम चन्द्र पटेल जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा जौनपुर द्वारा स्व0 पटेल के चित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण करके किया था। तत्पश्चात् आए हुए सभी व्यक्तियों ने क्रमशः उनके चित्रपर पुस्पार्पण कर अपनी श्रद्धान्जलि दिये। प्रबुद्ध नागरिको द्वारा स्व0 पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए लोगों ने कहा कि वे एक जिन्दा दिल व जुझारू, इन्सान थे उनके बताए गये मार्ग पर लोगों को चलना चाहिए। उनकी सोच का ही परिणाम है कि 2004-2005 में गठित स्काउट/गाइड गु्रप द्वारा जनपद में विभिन्न अवसरो जैसे नवरात्र, मूर्ति विसर्जन, राम नवमी, बोलबम, 26 जनवरी, 15 अगस्त आदि जैसे अवसरो पर सेवा कार्य करते हुए बच्चे बच्चियाँ अपनी अलग पहचान बना रखी है। स्व0 पटेल सरकारी नौकरी में रहते हुए भी सामाजिक कार्यो में बढ़-चढ़ भागीदारी निभाई उक्त अवसर पर षीतला प्रसाद पूर्व प्रधान, मोती लाल पूर्व अमी, करामत अली, राजनाथ दूबे स्वामीनाथ हीरालाल गौतम, अच्छे लाल, पप्पू यादव, राम सागर, रोहित, राहूल, भारत लाल, अनिल, संजीव मौर्य, सतीश मौर्य, अजय, डाॅ0 अरविन्द, राजेश, लौटन गुप्ता, चन्द्रेश, शक्ती सावन्त सहित सैकड़ों लोग उपस्थित है। संचालन शरद पटेल ने किया ।

Related

news 5983219116763867691

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item