पात्र छात्रों को समय से मिले छात्रवृत्ति

 
जौनपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा ने बताया कि पूर्वदशम एंव दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत संस्थाओं द्वारा भरे गये डाटा को शिक्षण संस्थान, पाठ्यक्रम एवं पाठ्यक्रम के प्रकार आदि की प्रमाणिकता को सत्यापित किये जाने की समय सारणी के क्रम संख्या 03 एवं 04 में अंकित व्यवस्था के अनुसार समस्त शिक्षण संस्थानों के पाठक्रमों एवं पाठ्यक्रमों के प्रकार आदि की प्रमाणिकता को शत्प्रतिशत ऑनलाईन 25 सितम्बर 2016 तक जिला विद्यालय निरीक्षक जौनपुर द्वारा सत्यापित करना था। इसके अतिरिक्त समय सारणी के क्रम संख्या 11 के अनुसार 22 अक्टूबर 2016 तक वास्तविक छात्र संख्या आदि की प्रमाणिकता जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सत्यापित किया जाना था। उपरोक्त के क्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक जौनपुर के स्तर से समस्त कार्यवाही को 25 अक्टूबर 2016 तक पूर्ण की जानी हैं, जिससे कि समस्त पात्र छात्रों को समय से छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि अन्तरित की जा सकें।

Related

news 4487536706415083245

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item