स्वच्छता के साथ जीने के लिए शिक्षित होना आवश्यक : ज्वाइंट मजिस्ट्रेट
https://www.shirazehind.com/2016/10/blog-post_921.html
मछलीशहर। स्थानीय नगर के विशाल टाकीज के पास मे महिला
सशक्ति करण के लिए जन विकास संस्थान की तरफ से एक सभा आयोजित की गई।जिसमे
हजारों की संख्या में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जॉइंट मजिस्ट्रेट ने
सभा को संबोधित कर महिलाओं को आत्मनिर्भरता के गुण बताये।
जॉइंट मजिस्ट्रेट सतेंद्र कुमार ने हजारो की संख्या में उपस्थित
महिलाओं को सर्वप्रथम अपनी सुरक्षा हेतु सभी से अपने घरों में शौचालय
निर्माण की बात कही।उन्होंने कहा की सरकार सभी के घरों में शौचालय का
निर्माण नहीं कर सकती। इस कारण जिनके घरों में शौचालय नहीं है वे लोग अपने
घरों में रोज के दिनचर्या के खर्चे में कटौती कर शौचालय का निर्माण जरूर
करवाए।क्योंकि उन्होंने कहा की महिलाओं के साथ आधे से ज्यादा घटनाएँ घर में
शौचालय न होने के कारण होती है।दूसरा उन्होंने सभी महिलाओं को अपने बच्चे
एव बच्चियों के साथ साथ स्वंय शिक्षित होने को कहा।तीसरा उन्होंने महिलाओं
को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाकर वोट जरूर देने की बात कही।क्योकि
जब आप लोग अपने मताधिकार का सही उपयोग करगे। तब आप लोगों को आपकी सही सरकार
मिलेगी।चौथा उन्होंने महिलाओ को बताया की घर के मुख्य सदस्य की मृत्यु हो
जाने पर अपनी वरसात रजिस्टर नाम जरूर दर्ज कराये।उन्होंने बीच बीच उठकर
सवाल पूछ रही महिलाओं के प्रश्नो का उत्तर दिया।सभा में महिलओं की हजारो की
उपस्थिति देखकर संस्था को बधाई दी।कार्यक्रम का संचालन संस्था के आलोक
सिंह व् स्वागत राजमणि ने किया।इस दौरान कार्यक्रम में अनीता देवी, गीता,
बृजेश मिश्र, अनिल कुमार, ओम प्रकाश, मइयन अली, सन्नोर सहित सैकड़ो महिलाएँ
उपस्थित रहे।

