यमदग्नि ऋषि की तपो स्थली, बनी अपराधियों की शरण स्थली !
https://www.shirazehind.com/2016/10/blog-post_949.html
जौनपुर। शिक्षा के मामले में अग्रणी रहने वाली यमदग्नि ऋषि की तापो स्थली जौनपुर जनपद इन दिनो अपराधियों की शरण स्थली बन गया है। नगर के तमाम मोहल्लो में बाहरी बदमाशो ने अपना ठिकाना बना चुके है। इसकी भनक खुफिया विभाग से मिलने के बाद से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। एसपी अतुल सक्सेना अब इन अपराधियों को पकड़ने के लिए एक योजना तैयार कर रहे है।
जौनपुर में इन दिनों क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ गया है। आये दिन लूट डकैती हत्याएं और गुण्डा टैक्स वसूलने की घटनाएं हो रही है। इन घटनाओ को अंजाम देने में स्थानीय बदमाशो के साथ बाहर गुण्डे सक्रिय है। इसका प्रमाण पहले रामपुर इलाके में जेल में बंद एक हत्या आरोपी से पैसा लेकर गवाह की हत्या करने आये पांच बदमाशो को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसमें एक जौनपुर, सुल्तानपुर ,भदोही ,इलाहाबाद जिले के कान्टैक्ट किलर शामिल है। उसके बाद बरसठी थाना क्षेत्र के बड़ेरी के पास तीन दिन पूर्व रात में एक वाहन लूटने का प्रयास करते समय तीन बदमाशो को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसमें सभी बदमाश सोनभद्र जिले के थे। इसके अलावा तमाम घटनाओ में बाहर बदमाशो हाथ शामिल होने का मामला प्रकाश में आ चुका है। शहर और ग्रामीण इलाके में अपना ठिकाना बना चुके इन अपराधियों को पकड़ने के लिए एसपी अतुल सक्सेना एक रणनीत तैयार कर रहे है।