छात्र छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूक रैली

जौनपुर ।धर्मापुर बीआरसी के अन्तर्गत आने वाले विद्‍यालयों  के छात्र छात्राओं ने शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली को नायब नहसीलदार रामकुमार यादव तथा एबीएसए ममता सरकार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मतदाता जागरूकता रैली बीआरसी से धर्मापुर बाजार होते हुये आसपास के गांवों में भ्रमण करनें के उपरान्त ब्लाक परिसर में समाप्त हुई। रैली के दौरान छात्र छात्राएं लोगों को मतदाता बनने हेतु प्रेरित करने  हेतु जागरूकता नारा लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान लोगों को बताया गया की 23-24 अक्टूबर को सभी बूथों पर बी एल ओ उपस्थित रहेंगे जाकर मतदाता बनने हेतु फार्म भरें यह अंतिम अवसर है मतदाता बनने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। रैली में बीईओ ममता सरकार, अजय कुमार मौर्य, एलबी वर्मा डा कुमुदिनी अस्थाना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

news 6460910174504779087

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item