डीएम के आदेश पर 10 ठेकेदारों को पुलिस ने लिया हिरासत में
https://www.shirazehind.com/2016/11/10_30.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आरईएस विभाग में कार्य करने वाले ठेकेदारों सहित अवर अभियन्ता के कार्यों की समीक्षा किया गया। इस दौरान समय से कार्य न करने के कारण उजागर होने पर 10 ठेकेदारों को लाइन बाजार थाना पुलिस की अभिरक्षा में दे दिया गया। इसके साथ ही अन्य सभी ठेकेदारों को निर्देशित किया कि 15 दिसम्बर तक हर हालत में लक्ष्य को गुणवत्तायुक्त कार्य करायें। इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता आरईएस एनके द्विवेदी के अलावा अन्य लोग उपस्थित रहे।
