रोजगार मेला का आयोजन 29 नवम्बर को
https://www.shirazehind.com/2016/11/29.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी के निर्देश पर जिला सेवायोजन कार्यालय सिपाह में 29 नवम्बर 2016 को प्रातः 10 बजे से रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। इसमें निजी क्षेत्र की चार कम्पनियॉ सम्मिलित होगी। इसके लिए न्यूनतम आयु 18 से वर्ष 35 वर्ष के मध्य एवं न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल होनी चाहिए। उक्त जानकारी जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने दिया। उन्होंने बेरोजगारों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर इसका लाभ उठाने की अपील किया है।

