पूरे आस्था और विश्वास के साथ पूंजे गये भगवान चित्रगुप्त

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में सिद्धार्थ उपवन में पूरे विधि-विधान से पं0 रजनीकान्त द्विवेदी के निर्देश पर भगवान चित्रगुप्त का पूजन किया गया। जनपद के समाज से जुड़े तमाम कायस्थों ने भी भगवान चित्रगुप्त को माल्यार्पण कर हवन पूजन में भाग लिया व प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने। इस अवसर पर राकेश श्रीवास्तव ने कहा कि सभी कायस्थों को अपने घर में पूजन स्थान पर भगवान चित्रगुप्त की फोटो अवश्य रखनी चाहिए। इससे हमें अभीष्ठ फल मिलता है। इस अवसर पर रवि श्रीवास्तव, अजय आनन्द, सरोज श्रीवास्तव, श्यामरतन श्रीवास्तव, अमित निगम, संदीप अस्थाना, किरन श्रीवास्तव, वंदना अस्थाना, मिलन श्रीवास्तव, संजय अस्थाना, प्रमोद दादा सहित तमाम कायस्थ बन्धु सपरिवार उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने दी है।
इसी कड़ी में जनपद के चौकिया धाम में स्थित प्राचीन चित्रगुप्त मंदिर, बारीनाथ मठ में स्थित प्राचीन चित्रगुप्त मंदिर व रुहट्टा में चित्रगुप्त मंदिर में सभी पदाघिकारी एक साथ जाकर भगवान चित्रगुप्त का पूजन-अर्चन किये और संकल्प लिये कि उक्त मंदिरों के  सौन्दर्यकरण में जो भी सहयोग होगा कायस्थ महासभा करेगा। तत्पश्चात एक चित्रगुप्त पूजन पर गोष्ठी अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष डा. कृष्ण कुमार श्रीवास्तव के मानिक चैक स्थित आवास पर सम्पन्न हुयी। संचालन नगर अध्यक्ष इ0 अमित श्रीवास्तव ने किया। 
    गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये दिवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अमोध कुमार सिन्हा ने कह कि चित्रगुप्त भगवान के पूजा से सबकी मनोकामना पूर्ण होती है। भगवान चित्रगुप्त सर्व समाज के अराध्य देवता हैं और पूरी दुनिय का लेखा-जोखा रखते हैं। आज हम सबको भगवान चित्रगुप्त पदचिन्हों पर चलने की आवश्यकता है। तभी समाज का उत्थान होगा। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती संध्या रानी श्रीवास्तव ने कहा कि आज के दिन जो भी भगवान चित्रगुप्त का विधिविधान से पूजन करता है उसकी हर इच्छा पूर्ण होती है। प्रतिदिन प्रातः उठकर भगवान चित्रगुप्त की पूजा करनी चाहिए। 
    कायस्थ महासभा के प्रदेश सचिव राकेश श्रीवास्तव ‘साधू’ व युवा राष्ट्रीय सचिव विश्वप्रकाश श्रीवास्तव दीपक ;पत्रकारद्ध ने कहा कि आज कायस्थो को एकजुट होने की जरुरत है। कायस्थ हमेशा एकजुट रहा है। इसे तोड़ने का काम तो आये दिन जो नये-नये संगठन बनते है वो करते हैं। आपसी भेद-भाव भुलाकर सबको एक मंच पर आना पड़ेगा। गोष्ठि में सर्वसम्मति से कायस्थ समाज जौनपुर ने गत दिनों जौनपुर आगमन पर सांसद आर.के. सिन्हा द्वारा चित्रगुप्त धर्मशाला रुहट्टा के निर्माण में 5 लाख रुपये की घोषणा करने पर कायस्थ समाज ने हर्ष प्रकट किया और सांसद आर.के. सिन्हा के प्रति आभार प्रकट किया।
    उक्त अवसर पर राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया जिला महासचिव कायस्थ महासभा, मयंक नरायन लाल प्रदेश उपाध्यक्ष अन्राष्ट्रीय कायस्थ वाहिनी, बजरंग प्रसाद श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव हुसैनाबाद, सोनल श्रीवास्तव, हिमांशू श्रीवास्तव एडवोकेट, संजय श्रीवास्तव चन्द्रा, अवधेश श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, अमूल्य श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव सिंपू, विजय श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, अश्वनी अस्थाना कुंवर, शशि श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव रवि एडवोकेट, मोहन शंकर श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव आदि सैकड़ो चित्रांश बन्धु उपस्थित रहे।

Related

news 5624757172713473746

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item