सोमवार को जौनपुर आ रहे है अखिलेश यादव
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_231.html
जौनपुर। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को जौनपुर आ रहे है वे ऊर्जा राज्यमंत्री शैलेंद्र यादव " ललई " के पुत्र के बहु भोज कार्यक्रम में भाग लेंगे। अखिलेश यादव सोमवार को दोपहर 12 बजे लखनऊ से हेलीकाप्टर चलकर साढ़े 12 बजे शाहगंज पहुंचेंगे उसके बाद ललई के पुत्र और बहु को आशीर्वाद देने के बाद डेढ़ बजे वापस लखनऊ लौट जायेगे। मुख्यमंत्री के आने की खबर मिलते ही जिला प्रशासन तैयारियां तेज़ कर दिया है। डीएम भानुचंद्र गोस्वामी और एसपी अतुल सक्सेना कार्यक्रम स्थल पहुंचकर हेलीपैड निर्माण समेत अन्य तैयारियों का जायजा लिया।
उधर ललई के समधी व केंद्रीय ग्रमीण विकास राज्य मंत्री रामकृपाल यादव सुबह 9 : 30 बजे इलाहबाद से चलकर शाहगंज पहुंचकर कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
उधर ललई के समधी व केंद्रीय ग्रमीण विकास राज्य मंत्री रामकृपाल यादव सुबह 9 : 30 बजे इलाहबाद से चलकर शाहगंज पहुंचकर कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।