मनमानी रूपया देने से खाताधारक खफा
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_400.html
जौनपुर। जफराबाद कस्बे में स्थित यूनियन बैंक द्वारा मनमानी तरीके से रूपयों का भुगतान किया जा रहा है, जिसका सत्यापन कभी अधिकारियों द्वारा डेट वाइज खाताधारकों को भुगतान किये गये कम्प्यूटर किया जा सकता है तथा दलालों तथा प्रभावशाली व्यक्यिों के 500-1000 के नोट भी धड़ल्ले से बदले जा रहे है, जबकि आम लोगों का पुराना नोट बिल्कुल नहीं बदला जा रहा है। बैंक कर्मियों के इस रवैये से खाताधारकों के आक्रोष व्याप्त है। यही स्थिति रही तो कभी भी अप्रिय घटना घट सकती है। बताते हैं कि उक्त बैंक की शाखा द्वारा बैंक के दलालों तथा दबंगों को चेक अथवा विदड्राल द्वारा नियमानुसार भुगतान किया जा रहा है तथा उनके पुराने नोट भी बदले जा रहे हैं, जबकि आम खाताधारकों का चेक द्वारा भुगतान न कर के विदड्राल अधिकतम दो हजार रूपये का ही भुगतान किया जा रहा है तथा उनके पुराने 500-1000 के नोट बिल्कुल नहीं बदले जा रहे हैं। चेक से मात्र दस हजार रूपये के भुगतान हेतु खाताधारक बगैर नाष्ता-पानी किये सुबह से लाइन लगे-लगे कई घण्टों के बाद जब बैंक के अन्दर पहुॅचते हैं तो बैंक कर्मी यह कहकर उन्हें लौटा दे रहे हैं कि चेक से कोई पेमेन्ट नही होगा। यदि आप पेमेन्ट चाहते हैं तो विदड्राल भरकर लाइये तब हम आपको सिर्फ दो हजार रूपये का भुगतान कर पायेंगे, जबकि बैंक कर्मियों द्वारा बैंक के दलालों एवं प्रभावषाली लोगों को धड़ल्ले से तीन हजार से लेकर चैबीस हजार का भुगतान विदड्राल अथवा चेक द्वारा किया जा रहा है। बैंक कर्मियों के उपरोक्त रवैये से खाताधारकों में आक्रोष व्याप्त हैं। खाताधारकों ने नियमानुसार अथवा कम से कम चेक अथवा विदड्राल से दस हजार रूपये का भुगतान किये जाने तथा खाताधारकों एवं आम लोगों का नियमानुसार 500-1000 के नोट बदलवाने की मांग की है।

