सभ्य और शिक्षित समाज के होने से ही सारी समस्याओं मे कमी लायी जा सकती है



मछलीशहर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम रज्जूपुर मे स्थित सरयू देवी शिक्षण संस्थान के प्रांगण मे प्रजापति महासभा सम्मेलन का आयोजन किया गया।जिसमे मुख्यअतिथि प्रदेश के परिवहन आयुक्त चुन्नीलाल प्रजापति ने कहा कि सभ्य, संगठित और शिक्षित समाज सभी चुनौतियों का सामना कर सकता है।कहा कि समाज के सामर्थ्य वानो को समाज के लिए यथासंभव जरूर करना चाहिए।परिवहन आयुक्त ने प्रजापति समाज के पिछड़े पन का कारण शिक्षा के प्रति लापरवाही बताया।विशिष्ट अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य कुसुम प्रजापति ने कहा कि शिक्षा के प्रति उदासीनता ही महिलाओं के विकास मे बाधक है।महिलाओं के शोषण का भी मुख्य कारण उनका अशिक्षित होना है।कहा कि गरीब लड़कियों की शिक्षा के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से न चूके।इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष सुशील प्रजापति ने कहा कि समाज को संगठित होकर राजनीति मे भी उतरना चाहिए और समय समय पर अपनी एकजुटता प्रर्दशित करनी चाहिए । सम्मेलन को नेत्र सर्जन आर के चक्रवर्ती, महासभा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद प्रजापति, प्रवक्ता शिवधारी प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, अजीत प्रजापति ने भी संबोधित किया।इस दौरान अरूण कुमार प्रजापति, सुरेश चन्द्र प्रजापति, संजय प्रजापति, गंगाराम प्रजापति, लालबहादुर , जितेन्द्र, संतोष प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ सुरेश चन्द्र प्रजापति और संचालन राजेन्द्र प्रसाद ने किया ।

Related

news 8227592715732813619

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item