बेख़ौफ़ बदमाशो ने दिनदहाड़े दुकान में घुसकर लूटा लाखो रूपये के गहने , शहर में सनसनी

जौनपुर। नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के उर्दू बाजार में स्थित एक आभूषण की दुकान में बेख़ौफ़ बदमाशो ने दिन दहाड़े धावा बोलकर असलहे के बल पर लाखो रूपये मूल्य के सोने चांदी के गहने लूट कर फरार हो गए है। भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई लूट की खबर मिलते ही पुरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। सूचना मिलते ही एसपी सिटी समेत भारी पुलिस फ़ोर्स मौके पर पहुंचकर जाँच पड़ताड़ शुरू कर दिया है। 

आज शाम  दो मोटर साइकिलो पर सवार चार बदमाश नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के उर्दू बाजार मोहल्ले में स्थित शुभम जेवलर्स की दुकान में धावा बोलकर असलहे से दुकानदार और नौकर को  आतंकित करके दुकान में रखा सोने चांदी के जेवरात उठा ले गए। बदमाश जाते समय दुकान में लगे सीसी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर उठा ले गए। शो रूम मालिक ने बताया कि पहले दो युवक हमारी दुकान में आये सोने की चैन दिखाने को कहा मैं अभी चैन दिखा ही रहा था इसी बीच दो युवक दुकान में घुसते ही पिस्टल निकल लिया उसके बाद चैन देख रहे दोनों युवको ने भी असलहा निकल कर मेरे सिर पर पिस्टल की मुठिया से प्रहार करके मेरे ऊपर असलहा तान कर दुकान में रखा करीब 25 लाख रूपये के  गहने उठा ले गए।
दिन दहाड़े हुई लूट की वारदात से पूरा नगर दहल गया है। सूचना मिलते ही एसपी सिटी कमलेश दीक्षित समेत भारी पुलिस फ़ोर्स मौके पर जाँच पड़ताल शुरू कर दिया है। एसपी सिटी कमलेश दीक्षित ने पुरे घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ढाई से तीन लाख रूपये की लूट हुई है। फ़िलहाल बदमाशो को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Related

news 4042044660906620219

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item