स्काउट गाइड में अच्छा प्रदर्शन करने पर की गई सराहना
https://www.shirazehind.com/2016/11/blog-post_927.html
जौनपुर। मोहमद हसन इण्टर कालेज के स्काउट गाइड ने जनपद स्तरीय रैली में विशेष प्रदर्शन किया। इस स्कूल के बच्चो ने बैंड पार्टी , रंगोली में अव्वल स्थान प्राप्त किया। यह टीम अपने विद्यालय पहुंची तो कालेज उनका जोरदार स्वागत किया गया। कालेज के संरक्षक अब्दुल कादिर खान ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि इसी तरह आगे भी प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रौशन करने को कहा। उन्होंने बच्चो को मशविरा देते हुए कहा बीड़ी, सिगरेट, पान , गुटखा और दोहरा से दूर रहते हुए समाज को नशा मुक्ति दूर करने का आवाहन किया।
इस मौके पर विद्यालय के प्रचार्य मो 0 नासिर खान ने स्काउट गाइड टीम को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी तरह से कार्य करते हुए अपना और अपने विद्यालय का गौरव बढ़ाने का कार्य करते रहियेगा। उन्होंने स्काउट गाइड की उपयोगिता भी छात्र - छात्राओ को बताई।