प्रमासपा के कार्यकर्ताओं ने मनाया 21वां स्थापना दिवस
https://www.shirazehind.com/2016/12/21.html
जौनपुर। प्रगतिशील मानव समाज पार्टी का 21वां स्थापना दिवस केराकत विधानसभा क्षेत्र के पराऊगंज बाजार में स्थित पार्टी कार्यालय पर मनाया गया जहां युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामधनी बिन्द ने कहा कि पार्टी की मजबूती प्रदान करने की आवश्यकता है। इसी क्रम में केराकत विस क्षेत्र के पार्टी प्रत्याशी जितेन्द्र चौधरी ने कहा कि सपा, बसपा व भाजपा से अब जनता ऊब चुकी है। जनता विकल्प के रूप में महागठबंधन की सरकारी चुनेगी। नोटबंदी से जनता व देश में हाहाकार मचा हुआ है। इसका जवाब जनता आगामी विस चुनाव में अवश्य देगी। इस अवसर पर पवन चौबे, गणेश बिन्द, राजकुमार बिन्द, धर्मेन्द्र मौर्य, हेमचन्द्र प्रजापति, चन्द्रभान, छेदी बिन्द, जियाराम पाल, सुशील सिंह, करिया सरोज, जितेन्द्र सरोज, मोहन प्रजापति, मनोज खरवार, मनोज बिन्द, बृजेश वर्मा, संतोष माली के अलावा सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।