जेसीआई अध्यक्ष आलोक सेठ का व्यापारियों ने किया जोरदार स्वागत
https://www.shirazehind.com/2016/12/blog-post_157.html
जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिला कार्यालय पर स्वागत समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान युवा इकाई के नगर अध्यक्ष आलोक सेठ का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। मालूम हो कि श्री सेठ जेसीज संस्था के अध्यक्ष चुने गये हैं। जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल की अगुवाई में आयोजित स्वागत समारोह में उपस्थित साथियों के बीच श्री जायसवाल ने कहा कि जेसीज व्यक्तित्व विकास की संस्था है जो देश व समाज को सही दिशा देने में सहायक है। उन्होंने कहा कि जब हमारे नौजवानों का व्यक्तित्व विकास होगा तभी हम लोग एक अच्छे वातावरण के बारे में सोच सकते हैं। इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त करते हुये जेसीज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष आलोक सेठ का स्वागत किया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अनवारूल हक, महामंत्री संजय केडिया, युवा जिलाध्यक्ष विवेक सिंह, संतोष जायसवाल, गुड्डू केडिया, पप्पू हरलालका, कृष्ण कुमार जायसवाल, संजय गुप्ता, पवन सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।