जौनपुर में प्रेमी युगल ही हत्या

जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के पुरालाल बाजार में एक दुकान के अन्दर एक युगल प्रेमी का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के पिता का आरोप है कि दोनो की हत्या की गयी है। फिलहाल पुलिस की तफ्तीश जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार बदलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की प्रतिमा सिंह और दूसरे गांव के प्रशांत उपाध्याय दोनो में काफी दिनो से प्रेम प्रपंच चल रहा था। ये दोनो बीते बुधवार से लापता था। दोनो परिवारो के लोग काफी खोजबीन किया लेकिन कही अतपता नही चला आज प्रशांत के परिवार वाले उसके दुकान पर लगा ताला देखा तो नया ताला नया था और अन्दर से बदबू भी आ रही थी। शक होने पर पुलिस को सूचना दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर गयी तो प्रशांत की लाश जमीन पर मिला लड़की का शव फासी के फंदे पर झूलती मिली। जांच पड़ताल में प्रशांत के शरीर पर गम्भीर चोट के निशान मिला है। उधर प्रशांत के पिता दिनेश उपाध्याय ने दोनो कही अन्य स्थान पर हत्या शव को दुकान में डालने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस भी संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है। अब यह हत्या है या आत्महत्या यह तो पुलिस की जांच के बाद पता चल पायेगा।

Related

news 2356209994947698795

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item