सचल पशु चिकित्सा सेवा का हुआ शुभारम्भ

जौनपुर। स्थानीय कलेक्ट्रेट  परिसर में बहुउद्देशीय सचल पशु चिकित्सा सेवा का शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी शीतला प्रसाद श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रविन्द्र कुमार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. विरेन्द्र सिंह द्वारा 5 वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करके किया गया। इस मौके पर श्री श्रीवास्तव की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित हुई जहां उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य पशुपालकों के द्वार तक पशु चिकित्सा उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. कुमार ने कहा कि इस योजना लाभ पशुपालकों को उसी प्रकार से सरलता से उपलब्ध कराया जायेगा जैसे 102 एम्बुलेंस द्वारा किया जाता है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रयास से जिले में 21 वाहन पशु चिकित्सालय हेतु प्रदान करने की स्वीकृति प्राप्त हुई है जिसमें 16 और वाहन शीघ्र ही उपलब्ध होंगे। इसके अन्तर्गत पशुधन विकास हेतु क्षेत्रीय आवश्यकता के अनुरूप विकास खण्ड स्तर से सुदुर ग्रामीण क्षेत्रों के पशुपालकों को पशु चिकित्सा, टीकाकरण आदि सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जायेगी। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास केएन तिवारी, अधिशासी अभियंता नलकूप चन्द्रशेखर सिंह आजाद, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. नीरज मिश्रा, डा. एके मिश्र, पशु चिकिसाधिकारी संघ के डा. धमेन्द्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद शर्मा ने किया। अन्त में उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने आभार जताया।

Related

news 784706303646855208

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item