सपा लोहिया वाहिनी की जिला कार्यकारिणी गठित
https://www.shirazehind.com/2016/12/blog-post_989.html
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर लोहिया वाहिनी की जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसकी घोषणा स्वयं जिलाध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत यादव ने किया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि डा. संतोष कुमार प्रदेश सचिव/संगठन प्रभारी ने सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया। घोषणा के अनुसार महासचिव संजय यादव, उपाध्यक्ष डा. अमित यादव, डा. अरमान खान, डा. मुकेश यादव, सचिव आकाश जायसवाल, प्रकाश चन्द्र पाल, सचिन यादव, समीद अहमद, शेखर यादव, लाल साहब, धर्मेन्द्र मौर्या, विवेकानन्द यादव, अंकुश यादव, कुन्दन यादव बनाये गये। इसके साथ ही प्रवक्ता विवेक यादव, कोषाध्यक्ष मुकेश यादव सहित जिला कार्यकारिणी सदस्य शैलेश यादव, सुजीत वर्मा, दिवाकर मल्लाह, शमीम अहमद, प्रभाकर मौर्य चुने गये। कार्यक्रम का संचालन मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने किया। इस अवसर पर गजराज यादव, माला शुक्ला, राजय यादव, अमित यादव, धर्मेन्द्र मिश्र, राजेश यादव, राज बहादुर यादव, मालती निषाद, डा. विनोद पाल आदि उपस्थित रहे।