आज के युग में कम्प्यूटर का बड़ा महत्व हैः किरन श्रीवास्तव
https://www.shirazehind.com/2017/01/blog-post_46.html
जौनपुर।
नगर के तिलकधारी महिला महाविद्यालय के बगल संचालित ब्रिलिएण्ट माइण्ड
कम्प्यूटर क्लासेज ने 12वें स्थापना दिवस पर पुरस्कार वितरण एवं नव वर्ष
अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया जिसकी मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री/समाजसेविका
श्रीमती किरन श्रीवास्तव रहीं। मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप
प्रज्ज्वलन के बाद संस्थान के संचालक महफूज अली सिद्दीकी ने कार्यक्रम
अध्यक्ष सम्पादक रामजी जायसवाल एवं मुख्य अतिथि श्रीमती श्रीवास्तव को
माल्यार्पण किया जिसके बाद मां सरस्वती व गणेश वंदना हुई। मुख्य अतिथि ने
कहा कि आज के युग में कम्प्यूटर का बड़ा ही महत्व है। मनुष्य जीवन में विकास
व सफलता के लिये कम्प्यूटर का ज्ञान अनिवार्य है। विशिष्ट अतिथि
प्रधानाचार्य विरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि हमारे लक्ष्य को पूर्ण करने
में कम्प्यूटर की शिक्षा का बहुत बड़ा योगदान है। कार्यक्रम की अध्यक्षता
करते हुये श्री जायसवाल ने कहा कि कम्प्यूटर की शिक्षा अति आवश्यक है। इसके
बिना हम अपने जीवन को सफल नहीं बना सकते हैं। इस दौरान बच्चों ने
देशभक्ति, सामाजिक संदेश सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया
जहां बच्चों के लिये खेलकूद व कम्पटीशन भी रखा गया। सभी प्रतिभागियों को
मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। साथ ही गत दिवस सम्पन्न हुये सामान्य ज्ञान
प्रतियोगिता की प्रथम आकांक्षा श्रीवास्तव, द्वितीय शिखा सिंह व तृतीय
निर्मल सिंह को पुरस्कृत किया गया। स्कालरशिप में जुगनू रावत प्रथम, दिव्या
त्रिपाठी द्वितीय व रमेश सोनकर तृतीय आये। आयुषी सिंह को स्टूडेंट आफ द
ईयर व कशिश सिंह को इमरजिन स्टूडेंट आफ द ईयर से नवाजा गया। मेंहदी
प्रतियोगिता की प्रथम नीतू मिश्रा, द्वितीय श्रद्धा व तृतीय पूजा, कला
प्रतियोगिता की प्रथम एकता श्रीवास्तव, द्वितीय श्रीण्टी सिंह, तृतीय
शिवांगी सिंह, रंगोली प्रतियोगिता की प्रथम श्रद्धा, द्वितीय पूनम पाण्डेय,
तृतीय अस्मिता सिंह सहित विशेष जुगनू रावत को पुरस्कृत किया गया। बेस्ट
नोट्स के लिये सीएफए में दिशा सिंह, एडीसीए में रूबी मिश्रा, डीसीए में
कशिश सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यकम का संचालन कृष्ण मुरारी मिश्र ने
किया। अन्त में संस्थान के संचालक महफूज अली सिद्दीकी ने समस्त आगंतुकों के
प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ उद्घोषक सुशील वर्मा एडवोकेट,
टीएन सिंह, समाजसेवी जयशंकर प्रसाद मिश्र, अवधेश मिश्र, सरवर अली सिद्दीकी,
पूनम पाण्डेय, शालिनी यादव, रवि सिंह, संजय कुमार, राहुल सिंह, कुन्दर,
गुनगुन रावत, द्विया उपाध्याय, विशाखा सिंह, आफशा तरन्नुम, नित्यानन्द
पाण्डेय के अलावा तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
