अधेड़ का मिला शव, मचा हड़कंप
https://www.shirazehind.com/2017/01/blog-post_93.html
मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली के उवारी गांव के निकट नहर में अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
उक्त गांव में रविवार दोपहर शारदा सहायक नहर के पुलिया पर खड़े
ग्रामीणों को एक शव पानी बहता हुआ दिखाई दिया। शव दिखाई देते ही नहर पर
काफी भीड़ इकट्टा हो गई। किसी ने शव दिखाई देने की सूचना कोतवाली पुलिस को
दे दी।मौके पर पहुंची पुलिस शव को नहर से बाहर निकलवा कर शव को कब्जे में
ले लिया। पानी से निकाले गए अधेड़ पुरुष की उम्र करीब 45 वर्ष के आसपास थी।
पुलिस और ग्रामीणों द्वारा अधेड़ के शिनाख्त का काफी प्रयास किया गया।
किन्तु शव का शिनाख्त नहीं हो पाई।
