भाजपा विधायक के भतीजे ने महिलाओ को जमकर धुना

मिर्जापुर।" देबय पटक के मार ,चच्चा विधायक हउहै" स्व0 राकेश पाठक का यह गीत आज मिर्जापुर जिले में चरितार्थ हुई। यहां पर एक नव निर्वार्चित भाजपा विधायक के भतीजे पर एक महिला को घर के भीतर घुसकर जमकर मारने पिटने का आरोप लगा है। मामला चुनार थाना क्षेत्र के गोल्हनपुर गाॅव का है। 
मड़िहान विधानसभा से चुनाव जीते भाजपा विधायक के भतीजे पर समर्थको संग एक एक परिवार के लोगो के साथ मारपीट करने और घर में घुसकर महिलाओं की पिटाई करने का आरोप लगा है। घायलांे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित परिजनों के मुताबिक मारपीट करने वालों में भाजपा विधायक रमाशंकर पटेल का भतीजा प्रिस सिंह पटेल बताया जा रहा है। बता दे कि इससे पहले इसी परिवार की एक लड़की ने पूर्व में जीते विधायक के खिलाफ बदसलूकी करने का आरोप लगाया था। पीड़ित परिवार के मुताबिक घटना होलिका दहन के रात की है। रात के करीब नौ बजे भाजपा समर्थक कार्यकर्ता डीजे के साथ नाचते हुए जीत की खुशी मना रहे थे। जब यह लोग गाॅव में जुबैदा के घर के पास पहुॅचे तो घर के पास परिवार वालों के साथ नाचने की जींद करने लगे। परिवार वालों ने विरोध किया तो जिस लड़की ने पूर्व में विधायक के खिलाफ आरोप लगाया था। उस लड़की को गाली देने और बदसलूकी करने लगे। जिस पर लड़की और परिजनों ने विरोध जताया तो दोनो तरफ से गाली गलौज हुई। इसके बाद विधायक समर्थक तब तो वहां से चले गये पर थोड़ी देर बाद फिर विधायक के भतीजे प्रिंस के साथ यह लोग वापस लाठी डंडे के साथ आये। परिजनों की पिटाई श्ुारू कर दी। जिनमें दो महिलाओं जुबैदा और शबनम को चोटे आई है। ग्रामीणों द्वारा बीच बचाव करने पर मामला शंात हुआ। पीड़ित परिवार ने चुनार कोतवाली में घटना की शिकायत की जिस पर पुलिस ने विधायक के भतीजे प्रिंस पटेल सहित तीन अन्य लोगो पर सुसंगत धाराओं मंे मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
पीड़ित परिवार को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहीं पीड़ित लड़की जुबैदा और उसके पिता शम्सुद्दीन का कहना है कि उन लोगो ने पुरानी  रंजिश को लेकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। पूरी घटना पर अपर पुलिस अधीक्षक अरविन्द मिश्रा का कहना है कि इस मामले में मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसमें जीते हुए विधायक रमाश्ंाकर पटेल के भतीजे पर भी मुकदमा दर्ज हुआ है।
वहीं घटना पर मड़िहान भाजपा विधायक रमाशंकर पटेल का कहना है कि यह सब उन्हें बदनाम करने की साजिश है। फिलहाल सच्चाई क्या है यह तो पुलिस की जांच का विषय है।

Related

news 4091119983405825081

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item