होली की तैयारियां शुरू, सजे बाजार

जौनपुर। होली के त्योहार को लेकर घरों में तैयारियां शुरू हो गईं हैं। दीवाली के बाद होली पर भी चाइनिज आइटम बाजार से गायब हैं। ऐसे में इस बार की होली देशी रंग, गुलाल व पिचकारी से ही खेली जाएगी। बाजार में खरीदार भी आने लगे हैं। त्योहार के मद्देनजर जहां घरों में महिलाएं गुझिया, मालपुआ व अन्य पकवानों के साथ विभिन्न व्यंजन को बनाने की तैयारी में हैं वहीं बाजार में रंग, अबीर, गुलाल व पिचकारी व टोपी की दुकानें सज गई हैं। मैजिक झाड़ू गुब्बारा मैजिक कलर, कार्टून वाली पिचकारी, बच्चों के मास्क, चश्मे वाली कैप, फैशनेबल ग्लब्स, बालों को बचाने वाली कैप, स्नो स्प्रे सहित अन्य भारतीय उत्पाद बाजार में मौजूद हैं। इस बार लोगों के मिजाज को भांपते हुए चाइनिज आइटम की बजाय भारतीय खिलौने व होली के सामान बाजार में ज्यादा लाए गए हैं। जिन्हें लोग खूब पसंद कर रहे हैं। जो चालीस रुपये से लेकर पांच सौ रुपये तक बिक रहे हैं। सिथेटिक रंगों के दाम तो कुछ हद तक सस्ते हैं लेकिन दुकानों पर मौजूद रंगों को प्राकृतिक बता कर ऊंचे दाम पर बेचा जा रहा है। अधिकांश लोग इस बार स्नो स्प्रे की खरीदारी में अधिक रुचि दिखा रहे हैं। उनका मानना है कि यह केमिकलयुक्त रंग के बजाए काफी सुरक्षित है। इस बार की होली में बच्चों के लिए पिचकारी का बाजार काफी गर्म है। बच्चों को आकर्षित करने के लिए आकर्षक व रंग बिरंगी पिचकारियों के अलावा लोकप्रिय कार्टून छोटा भीम, डोरेमान, स्पाइडरमैन सहित सभी तरह की पिचकारी बाजार में उपलब्ध है। विभिन्न प्रकार के गुब्बारे भी ग्राहकों में अपना स्थान बना रहे हैं। कागज व प्लास्टिक की टोपियां भी खूब बिक रही हैं। होली के त्योहार में चंद दिन ही शेष रह गया हैं ऐसे में होली की खुमारी लोगों पर चढ़ने लगी है। होली के त्योहार में मुनाफा कमाने के लिए बाजार में घातक रासायनिक रंग आ गए हैं जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इनके प्रयोग से त्वचा में खुजली होती है, आंखों की रोशनी कम होती है और बाल झड़ने लगते हैं। रासायनिक रंगों में अभ्रक,कांच का चूरा और मेटेलिक आक्साइड मिला होता है। जिससे चेहरे पर रेशेज बन जाते हैं। यही क्त्रिस्टल जब बालों पर लगते हैं तो बाल झड़ने लगते हैं। आंखों में रंग पड़ने से अल्सर व कार्निया आदि बीमारी होने की संभावना बनी रहती है। जबकि सूखे रंग में हर्बल रंग व गुलाल के प्रयोग से त्वचा व आंखों को कोई नुकसान नही पहुंचता हैं ।

Related

news 5971968232952875600

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item