मतदान केन्द्र पर हुई मतदान सहायक की मौत

जौनपुर। शाहगंज विधानसभा क्षेत्र के पक्खनपुर गांव में स्थित मतदान केन्द्र के मतदान संख्या 182 पर तैनात मतदान सहायक की बुधवार को अचानक हृदय गति रूक जाने से निधन हो गया। इसकी जानकारी होने पर केन्द्र पर हड़कम्प मच गया। बताया गया कि मृत 55 वर्षीय मतदान सहायक बड़े लाल पुत्र मिझौली लाल थे जिनकी हालत बिगड़ने की जानकारी होने पर उन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी राम सकल मौर्या, क्षेत्राधिकारी राम भवन यादव, सेक्टर मजिस्टेªट सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया।

Related

news 2687366199965350372

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item