मिर्जापुर के पांचो सीट पर भाजपा ने किया कब्जा, सपा-कांग्रेस व बसपा का किया सूपड़ा साफ

मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी ने जिले के पाॅचो विधान सभा सीट को जीतकर इतिहास रचा। जिसकी कल्पना किसी ने नही सोची होगी। नगर (396) की प्रतिष्ठित सीट से भाजपा के प्रत्याशी रत्नाकर मिश्रा ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और वर्तमान राज्यमंत्री कैलाश नाथ चौरसिया को 57,412 मतो से पराजित किया। रत्नाकर मिश्र को 109196, कैलाश चौरसिया को 51784 और तीसरे नम्बर पर बसपा के मो0 परवेज खान को 49955 मत मिले।
मझवां (397) की सीट भी विशेष आकर्षक का केन्द्र थी। चूकि, मझवां से बसपा के रमेश चन्द्र बिन्द लगातार तीन बार से विधायक रहे, जिनको भाजपा की सुचिस्मिता मौर्य ने 41248 मतो से हराया। सुचिस्मिता मौर्य को 107704 मत मिला। रमेश बिन्द को 66456 मत मिले जबकि, सपा के युवा प्रत्याशी रोहित शुक्ला लल्लू को 44321 मत मिले जो तीसरे नम्बर पर रहे।
छानबे (395) सीट पर भाजपा-अपना दल गठबंधन प्रत्याशी राहुल प्रकाश कोल ने बहुजन समाज पार्टी के धनेश्वर गौतम को 63318 मतो से पराजित किया। धनेश्वर गौतम को 43347 मत मिले जबकि, राहुल कोल को 106665 मत मिले। तीसरे नम्बर पर वर्तमान विधायक व सपा प्रत्याशी भाईलाल कोल को 36805 मत मिले।
जिले  की एक और प्रतिष्ठित सीट मड़िहान (399) विधान सभा थी जहां से कांग्रेस-सपा उम्मीदवार ललितेशपति त्रिपाठी, सीटिंग विधायक थे और वे कमलापति त्रिपाठी के परिवार से थे। उनको भाजपा के रमाशंकर सिह पटेल ने 46,600 मतो से पराजित किया। ललितेशपति को 59919 मत प्राप्त हुए जबकि, भाजपा के रमाशंकर पटेल को 106517 मत प्राप्त हुए। यहां तीसरे नम्बर पर बसपा के अवधेश सिंह पटेल रहे जिन्हें 52782 मत मिले।
चुनार विधान सभा (398) सीट पर पूर्व मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता ओम प्रकाश सिंह के पुत्र अनुराग सिंह ने समाजवादी पार्टी के सीटिंग विधायक जगतम्बा सिंह पटेल को 62118 मतो से पराजित किया। अनुराग सिंह को 105608 मत मिले जबकि, जगतम्बा पटेल को 43380 मत मिले। वही तीसरे स्थान पर बसपा के अनमोल सिंह रहे जिन्हें 39067 मत मिले।
हालांकि भाजपा व अपना दल-भाजपा के प्रत्याशियों रिकार्ड जीत दर्ज कर लिया है और सपा-कांग्रेस व बसपा को धूल चटा दिया है। देखना यह है कि मिर्जापुर की जनता जिस आशा और उम्मीद के साथ भाजपा व अपना दल-भाजपा के सभी प्रत्याशियों को अपना अमूल्य मत देकर जीत का सेहरा बांधा है, क्या प्रत्याशी मतदाताओं के इस आशा और विश्वास पर खरा उतरेगें ? यह आने वाला वक्त ही बता पायेगा।




Related

politics 7839136611242047696

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item