जमीन कब्जा करते रहे प्रदेश के मंत्रीः दिनेश शर्मा

जौनपुर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व लखनऊ के मेयर डा० दिनेश शर्मा ने दावा किया  है कि प्रदेश मे भाजपा दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनायेगी। पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमो में जनता के रूझान से यह संकेत स्पष्ट रूप से मिल रहा है । बीते छः चरणों के मतदान मे भाजपा सभी जगहो  पर लड़ी है जबकि सपा, बसपा, रालोद जगह जगह पर भाजपा से लड़ते नजर आये है। श्री शर्मा  रविवार को यहां एक होटल मे पत्रकारों से बात कर रहे थे।  उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री जमीन कब्जा करने मे मस्त रहे विकास काम किया गया। जौनपुर में तीन मंत्री है वे भी इन सबमें लिप्त है।केन्द्र सरकार विकास योजनाओ का पैसा दे रही है लेकिन प्रदेश की सरकार उसे खर्च ही नही किया है। इसका उदाहरण दीन दयाल बिद्युती करण योजना है इसमे केन्द्र ने 579 करोड़ रू० दिये आज तक उसका टेन्डर ही नही कराया गया है। प्रधानमंत्री सड़क योजना का पैसा खर्च नही किया गया है ।  केन्द्र की योजनाओ को लागू करने मे उप्र की सरकार ने असहयोग किया है। केन्द्र के कार्याे की समीक्षा जनता कर चुकी है  चुनाव मे भाजपा की सरकार उप्र मे बनने जा रही है ।
श्री शर्मा ने कहा सीएम गुजरात के गधो की बात करते है वहां उप्र के  9 अफसरो की टीम गुजरात विकास को देखने के लिए भेजा उसकी बात नही करते है । कांग्रेस के बिषय मे कहा अब कांग्रेस यूपी से साफ होने जा रही है । सपा कांग्रेस आपस मे धुर बिरोधी रहे आज गलबहियां कर पीएम पर ओछी टिप्पणी कर रहे है। प्रदेश मे बीजेपी की सरकार बनते ही विकास की गति दिखने लगेगी । नोटबन्दी पर कहा कि ग्रामीण जनता ने इस पर समर्थन दिया। उत्तर प्रदेश से अहमदाबाद, गुजरात, महाराष्ट्र आदि स्थानों पर लोग काम की तलाश में बड़ी संख्या मंे लोग गये हैं यदि यहां यहां रोजगार होता तो वे क्यों जाते। यहां विकास के नाम पर लूट होता है जिससे समस्या विकराल हो गयी है। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार ने रोजगार के अवसर बढ़ायें, महगाई की दर कम हुई और विकास की दर बढ़ी है।

Related

politics 4345553504843901358

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item