सम्पादक को मारकर बदमाशों ने लूटा नगदी व मोबाइल
https://www.shirazehind.com/2017/03/blog-post_64.html
जौनपुर।
जौनपुर से एक प्रकाशित एक साप्ताहिक समाचार पत्र के सम्पादक रविकांत
शुक्ला को शुक्रवार को पिटाई कर कुछ बदमाशों ने उनकी मोबाइल सहित नगदी लूट
लिया। पीड़ित के अनुसार बदमाशों ने मारने व लूटने के बाद जानमाल की धमकी भी
दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर गांव
निवासी श्री शुक्ला कहीं जा रहे थे कि रास्ते में कुछ बदमाशों ने उन्हें
रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते, बदमाशों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। इतना
ही नहीं, जाते समय उनकी मोबाइल व नगदी 6 हजार रूपये लूटते हुये जानमाल की
धमकी भी दिये। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है।
