माॅ विन्ध्यवासिनी के चरणों में दूसरे दिन दो लाख भक्तों में नवाया शीश

मंगला आरती के बाद शुरू हुआ दर्शन का सिलसिला
मिर्जापुर। वासंतिक नवरात्र के दूसरे दिन गुरूवार को माॅ विन्ध्यवासिनी धाम में भक्तों का जन सैलाब उमड़ा रहा। प्रथम दिन की अपेक्षा भीड़ कम रही, लेकिन भोग आरती में जब मंदिर का कपाट बन्द रहा तो दर्शन-पूजन को लेकर लम्बी लाइन लग गयी।

मंदिर में अनुष्ठान पूजन होता रहा। दो लाख के करीब भक्तों ने माॅ के दरबार में शीश नवाया। मंदिर के छत पर आज अनुष्ठान पूजन करने वालों की संख्या अधिक रही। शहनाईयां बज रही थी। मुण्डन संस्कार भी हो रहा था। नाई समाज के लोग सुबह से मुण्डन संस्कार में लगे रहे। हवन कुण्ड पर भक्तों की भीड़ देखी गयी। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देवी भक्त नवग्रहों की शान्ति के लिए दर्शन पूजन कर रहे हे। मान्यता है कि माॅ विन्ध्यवासिनी के दर्शन पूजन के बाद नवग्रह से शान्ति तभी मिलती है जब हवन-पूजन किया जाता है। माॅ के दर्शन के बाद भक्तों ने माॅ काली देवी, अष्टभुजा देवी का दर्शन कर लघु त्रिकोण का लाभ लियां माॅ तारा देवी मंदिर में भक्तों का अनुष्ठान चल रहा है। यहां पर तांत्रिकों का जमावड़ा लगा रहा। काली देवी मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त दर्शन करने के बाद त्रिकोण कर रहे थे। संत महात्माओं के आश्रमों में भक्तों का जन सैलाब उमड़ा पड़ा था। भैरव कुण्ड, सीता कुण्ड, मोतिया तालाब, रामजानकी मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर में भक्तों का हुजूम रहा। चिलचिलाते धूप में बेहाल श्रद्धालु पेड़ों की छांव तले विश्राम करते देखे गये। भैरव कुण्ड का जल देवी भक्तों के लिए प्यास बुझाने का सहारा बना हुआ है। कई जगहों पर निःशुल्क प्याऊ की व्यवस्था की गयी थी। काली देवी मार्ग पर ओझा भूत, प्रेत विचारते देखे गये। माॅ विन्ध्यवासिनी देवी मंदिर में पुलिस बल के अलावा स्काउट गाइड के छात्र भक्तों को लाइन में लगाते देखे गये।

Related

news 7787729214492090123

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item